सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्लीकेशन के फायदे - Satnam Dharm (सतनाम धर्म)

सोमवार, 26 अक्तूबर 2015

सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्लीकेशन के फायदे

सिटीजन कॉप - मोबाईल एप्लीकेशन

     जनसुरक्षा  प्रभावी पुलिसिंग के लिये सक्रिय जनभागीदारी होना आवश्यक है। सुरक्षित वातावरण के निर्माण में आमनागरिकों की भागीदारी को अधिक व्यापक एवं सशक्त करने के उद्देश्य से रायपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले 05 जिलों रायपुर, धमतरी,महासमुन्द, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद में सिटीजन काप मोबाईल एप्प का शुभांरभ किया गया है। इस मोबाइल एप्प को कोई भीव्यक्ति Google play store अथवा Apple app store से अपने मोबाइल में Free download कर उपयोग कर सकता है।

      महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्ग से जुड़े व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में यह मोबाईल एप्प अत्यंत उपयोगी सिद्धहोगा। इस मोबाइल एप्प की मदद से कोई भी आम नागरिक बिना अपनी पहचान जाहिर किये, अपने आसपास हो रहे गैर कानूनीकार्यों, अपराध, किसी घटना/ दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दे सकते हैं। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित सहायताभी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उसे स्वयं किसी थाने अथवा किसी पुलिस अधिकारी तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसतरह एक सामान्य व्यक्ति भी इस एप्प की मदद से सिर्फ एक बटन दबाकर अपनी पहचान जाहिर किये बिना एक पुलिस कॉप कीभांति जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इस मोबाईल एप्लीकेषन द्वारा आम नागरिक निम्नांकित सुविधाएं प्राप्त कर सकता है

इस एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी पहचान बिना बताए अपने क्षेत्र और समाज में हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराध (जैसे  चोरी @हत्या @ लूट @ डकैती @ शोषण @ छेडखानी) यातायात संबंधी अपराध @ घटनाओं की सूचनाएं तथा नगर निगम संबंधी समस्याओंको सीधे पुलिस को उपलब्ध कराया जा सकता है।

इस एप्लीकेशन में जनता की सुविधा हेतु Call Police और Call Administration के अंतर्गत थाना प्रभारियों सहितपुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों  प्रशासनिक अधिकारियों का नंबर भी उपलब्ध कराया गया है।

किसी भी प्रकार के दस्तावेज और सामग्री खो जाने अथवा चोरी होने की स्थिति में पुलिस थाना जाए बिना ही अपनी सूचना दर्जकराते हुए पावती प्राप्त की जा सकती है 

आकस्मिक परिस्थिति में संकट के समय SoS (Help Me) के माध्यम से एक क्लिक पर अपने 04 नजदीकी रिश्तेदारो  पुलिस कोसूचना दी जा सकती है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा आवश्यक सहयोग @ सुरक्षा प्रदान की जाती है।

“My Safe Zone” feature के माध्यम से गुगल मैप पर सुरक्षा घेरा बनाया जाकर अपने बच्चों तथा नजदीकी रिश्तेदारों कीसुरक्षार्थ निगरानी की जा सकती है तथा उनके द्वारा चिन्हांकित घेरा से बाहर जाते ही आपको संदेश प्राप्त होगा।

Towing Vehicle Search के माध्यम से नो-पार्किंग में पार्क किये वाहनों, लावारिस वाहनों और एक्सिडेंटल वाहनों को पुलिसद्वारा क्रेन से उठाने की स्थिति में वाहन की Location की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी सूचनाओं को सीधे अपने मोबाईल पर प्राप्त किया जा सकता है।

इस एप्लीकेशन में जिलों के विभिन्न इमरजेंसी नंबर दिये गये है, नागरिकगण जिसका उपयोग कर सकते है।

Kindly Share on Social Media - Satnam Dharm

EMozii-for Comments on SATNAM DHARM

Durgmaya Educational Foundation

हम भारत के नागरिकों के लिए भारत का संविधान समस्त विश्व के सारे धार्मिक पुस्तकों से अधिक पूज्यनीय और नित्य पठनीय है। यह हमारे लिए किसी भी ईश्वर से अधिक शक्ति देने वाला धर्मग्रंथ है - हुलेश्वर जोशी

निःशूल्क वेबसाईड - सतनामी एवं सतनाम धर्म का कोई भी व्यक्ति अपने स्वयं का वेबसाईड तैयार करवाना चाहता हो तो उसका वेबसाईड निःशूल्क तैयार किया जाएगा।

एतद्द्वारा सतनामी समाज के लोगों से अनुरोध है कि किसी भी व्यक्ति अथवा संगठन के झांसे में आकर धर्म परिवर्तन न करें, समनामी एवं सतनाम धर्म के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए सतनामी समाज का प्रत्येक सदस्य हमारे लिए अमूल्य हैं।

एतद्द्वारा सतनामी समाज से अपील है कि वे सतनाम धर्म की संवैधानिक मान्यता एवं अनुसूचित जाति के पैरा-14 से अलग कर सतनामी, सूर्यवंशी एवं रामनामी को अलग सिरियल नंबर में रखने हेतु शासन स्तर पर पत्राचार करें।