सतनामी समाज की मौजूदा प्राथमिकताएं क्या होनी चाहिए ?
{सतनामी एवं सतनाम धर्म के अनुयायियों के मार्गदर्शन के संबंध में सामाजिक संगठनों, परिषदों एवं समितियों से विशेष आग्रह}
What should be the current priorities of the Satnami community?
"आज के दौर में सतनामी और सतनाम धर्म के अनुयायियों में विचारकों, चिंतकों और बुद्धिजीवियों की कमी नहीं है; किंतु जो समाज में कमी दिखती है, वो है समन्वित विकास के लिए इच्छाशक्ति की। मैं समाज के अनेकों लोगों से जब मिलता हूं और सामाजिक उन्नति पर चर्चा का प्रयास करता हूं तो मैं ख़ुद के जानकारी और प्लानिंग को अधूरा और अपरिपक्व पाता हूं।" किंतु जो आज मैं अपने दृष्टिकोण में कमी या समाज की आवश्यकता समझता हूं उससे समाज को अवगत कराना अपनी जिम्मेदारी समझता हूं। इसीलिए आज इस आर्टिकल को आप सबको समर्पित करते हुए अनुरोध करता हूं कि आप अपनी सामर्थ्य और शक्ति के अनुसार इसपर अमल करने का प्रयास करें।
मैं आप बुद्धिजीवी साथियों और संतों से सतनामी समाज की समन्वित और सर्वांगीण विकास के लिए निम्नानुसार आवश्यकताओं पर अमल करने हेतु अनुरोध करता हूं :-
📂 समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच: सतनामी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर समाज के सभी संगठनों/समूहों को मिलकर / साझेदारी करते हुए एक सामाजिक वेबसाईट एवं मोबाइल एप्लीकेशन की शुरूआत करना चाहिए। इसके माध्यम से सतनामी समाज के प्रत्येक नागरिकों, छात्र-छात्राओं, युवक-युवतियों, शासकीय व निजी क्षेत्र के अधिकारी/कर्मचारियों को उनके आवश्यकतानुसार निःशुल्क मार्गदर्शन (ईमेल/वाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से) दिया जा सके। - इसके माध्यम से शासकीय योजनाओं एवं शासकीय नौकरियों के विज्ञापन इत्यादि के जानकारी से समाज को तत्काल अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही जनजागरुकता लाकर धर्म परिवर्तन पर प्रभावी नियंत्रण लाया जाए।
📂 निःशुल्क (अथवा न्यनतम शुल्क पर) कोचिंग सेंटर की स्थापना : समाज के छात्र/छात्राओं एवं बेरोजगार युवक/युवतियों के मार्गदर्शन/प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी हेतु प्रत्येक विकास खण्ड स्तर अथवा प्रत्येक बड़े सतनामी ग्राम में एक-एक निःशुल्क मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण केन्द्र खोला जावे। जिसमें एक से अधिक विडियो क्लासरूम (प्रोजेक्टर अथवा कम्प्यूटर से अध्यापन कार्य) हो। इस केंद्र के माध्यम से देश के प्रमुख पदों (वैज्ञानिक, डाॅक्टर, पाॅयलट, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, इंजिनियर, प्रोफेसर, जज, अधिवक्ता इत्यादि हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी एवं मार्गदर्शन दिया जावे। ध्यान रखें सभी केन्द्र में विशेषज्ञ स्तर के ऑपरेटर ही रखे जाऐंगे। आवश्यकतानुसार बजट को ध्यान में रखते हुए शिक्षक रखा जा सकता है। राज्य स्तर में एक से अधिक स्थान पर विषयवार रिकार्डिग सेंटर (प्ले लिस्ट/सिलेबस) तैयार किया जावेगा, जिसमें विशेषज्ञ के द्वारा अध्यापन एवं मार्गदर्शन किया जावेगा। रिकार्डिंग को यू-ट्यूब के माध्यम से अथवा अन्य माध्यम से संबंधित केन्द्र तक पहूचाया जावेगा। इस हेतु सतनाम भवनों का निःशुल्क उपयोग, शिक्षण कार्य एवं हॉस्टल के रूप में किया जायेगा।
📂 सेना, सशस्त्र बल और पुलिस भर्ती हेतु निःशुल्क फिजिकल अभ्यास सह कोचिंग का संचालन : न्यूनतम दसवीं उत्तीर्ण, खासकर शिक्षा में कमजोर एवं शारीरिक रूप से सक्षम छात्र-छात्राओं को राज्य पुलिस, केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस, राज्य एवं केन्द्रीय सशस्त्र बलों एवं तीनों सेनाओं में भर्ती हेतु ब्लाक स्तर पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जावे।
📂 कोष (आय का स्त्रोत): कंडिका एक से तीन की पूर्ति हेतु समाज के दानदाताओं से अपील किया जावेगा कि वे मूर्तिपूजा व अन्य मंदिरों में चढावा के बजाय समाज को सहयोग प्रदान कर। प्रत्येक शासकीय सेवक अपने स्वेच्छानुसार वर्ष एक दिन का वेतन अथवा न्यूनतम पांच सौ रूपये सहयोग राशि के रूप में अपने नजदीकी सामाजिक संस्था के खाता में जमा करेंगे। बड़े किसान, व्यापारी एवं निजी क्षेत्र के बड़े पदों में आसीन व्यक्ति भी स्वेच्छानुसार समाज को दान करेगे। - इस हेतु राज्य के सभी मौजूदा संगठनों के अध्यक्षों एवं सचिव के योग से एक ट्रस्ट बनाया जावे, ट्रस्ट के खाता में दान एवं सहयोग राशि जमा हो।
📂 शिक्षा : प्रत्येक माता-पिता का दायित्व होगा कि वह अपने पाल्य को उच्च शिक्षा प्रदान कराये, अन्यथा स्थिति में समाज को शैक्षणिक कार्य हेतु सहयोग/मार्गदर्शन करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
📂 स्वरोजगार की शुरुआत : समाज का हर व्यक्ति आर्थिक रूप से सक्षम हो इस हेतु सभी संगठन मिलकर जन जागरूकता लाने का प्रयास किया जावे। ताकि समाज के लोग यथाशीघ्र छोटे बड़े दुकान (फल, सब्जी, मसाले, आटा-चक्की, फोटो कॉपी/प्रिंटर दुकान, कपड़ा दुकान, किराना दुकान, इत्यादि) शॉप/मर्चेंट और कोचिंग सेंटर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, कर स्वरोजगार अपनाएं। समाज को पलायन और दूसरों की मजदूरी से बचाने हेतु सार्थक पहल होनी चाहिए।
📂 बाल संस्कार केंद्र की स्थापना : कुछ वर्षों पूर्व सतनामी एवं सतनाम धर्म विकास परिषद के माध्यम से ग्राम गब्दी, पाटन जिला दुर्ग में एक सतनाम बाल संस्कार केन्द्र खोला गया था। ऐसे केंद्र पुनः स्थापित किये जा सकते हैं।
📂 कृषि उत्पादन में बदलाव और प्लानिंग : सतनामी कृषकों को परम्परागत कृषि के स्थान पर उन्नत कृषि अपनाने हेतु प्रेरित किया जावे। किसानों को अपने खेत में फलदार वृक्ष (अनार, आम, मुनगा, केला, अमरूद, पपीता, नीबु, कटहल इत्यादि) मसाले (तेज पत्ता, दालचीनी, मीठानीम, इत्यादि), इमारती लकडी एवं सब्जी लगाने और दुग्ध उत्पाद हेतु प्रेरित किया जावे।
📂 मृत्युभोज के तरीकों में बदलाव : संभवतः पहलीबार प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा मृत्युभोज की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु अनुरोध किया गया है, जो पूर्णतः मान्य योग्य है। इसके साथ ही पुरूष मृत्यु अथवा परिवार के कमाउ सदस्य के मृत्यु होने पर परिवार के जिम्मेदार महिला को संबंधित ग्राम, आसपास के ग्राम एवं सामाजिक संगठनों/समितियों को आर्थिक सहयोग करना चाहिए, साथ ही भविष्य में सहयोग के लिए तत्पर रहना चाहिए। अभी हाल ही में एक दशगात्र में गया था जिसका संपूर्ण व्यय लगभग पांच लाख से अधिक हुआ होगा; यदि इसका नकल कोई आम गरीब परिवार करेगा तो उसके साथ क्या होगा?
📂 बीमार परिजन के प्रति जिम्मेदारी : किसी भी व्यक्ति के बिमार होने, अस्पताल में भर्ती होने की दशा में हम उन्हें अस्पताल में मिलने जाकर उन्हें सांत्वना देने के साथ ही उनके लिए आर्थिक एवं मानसिक बोझ भी बन जाते हैं। इसलिए हम जब भी किसी बिमार व्यक्ति से अस्पताल अथवा घर मिलने/देखने जायें, अपने परिजनों से सहयोग राशि मांग कर चाहे दस रूपये का ही क्यों न हो पर अर्थिक सहयोग जरूर करें।
📂 शराब सेवन, निर्माण और विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध : समाज में शराब सेवन पर रोक लगाने की आवश्यकता है। कोशिश हो कि सतनामी बाहुल्य गांवों में कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी जाति का ही क्यों न हो शराब निर्माण/बेचने का काम न करे। कतिपय स्थिति में समाज के कुछ लोगों के द्वारा शराब बनाकर बेचने की सूचना प्रकाशित होती है, यदि किसी के संज्ञान में ऐसी कोई बात आती है तो इसके खिलाफ सामाजिक पहल से रोकने का प्रयास हो। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति ऐसे कार्यों में संलिप्त हो तो चूंकि वो व्यक्ति समाज को ही बर्बाद और खोखला कर रहा होता है, इसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही कराया जावे।
📂 गुरु घासीदास जयंती का मानक निर्धारित हो : सतनामी समाज में अब प्रचलन में आ रहा है कि कुछ संगठनों के द्वारा बाबाजी की जयंती के नाम पर लाखों रुपए एकत्र कर सांस्कृतिक कार्यक्रम ने नाम पर फूहड़ता करने में (अर्थात समाज का नैतिक पतन करने में) बर्बाद किया जाता है। इसलिए देशकाल और परिस्थितियों के अनुसार शांतिपूर्ण शोभायात्रा; गुरु घासीदास बाबा के संदेशों, अमृतवाणी और मुक्ता का वाचन; सतनाम प्रवचन और परिचर्चाएं आयोजित की जानी चाहिए।
प्रिय पाठकगण मेरे द्वारा इस लेख को सद्भावनापूर्ण सुधारात्मक दृष्टिकोण से लिखी है फिर भी यदि कोई त्रुटि हो या किसी का धार्मिक आस्था को आघात पहुंचता हो तो लेखक क्षमाप्रार्थी है।
(हुलेश्वर प्रसाद जोशी)
लेखक, विचारक, दार्शनिक एवं पुलिस अधिकारी
मोबाइल नंबर : 098261 64156
ईमेल आईडी : hp.joshi@gov.in

